BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Sports

Sports News

मोहाली टेस्ट : धवन के बल्ले की 'धार' के आगे चित्त हुए कंगारू

मोहाली (पंजाब): दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन अपने पहले ही टेस्ट मैच के साथ स्टार बन गए। धवन ने शनिवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर एक ऐसी पारी खेली, जिसकी गुणवत्ता की उम्मीद न तो उन्होंने की होगी और न ही आस्ट्रेलियाई टीम ने।

हमने 'रोमांच' के लिए नशा किया : राम सिंह

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) | करोड़ों रुपये कीमत के नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए मुक्केबाज राम सिंह ने कहा है कि वह तथा ओलम्पिक मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सिर्फ 'रोमांच' के लिए नशा किया। राम सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने तथा विजेंदर ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले अनूप सिंह काहलोन के साथ लगातार सम्पर्क बनाए रखा था। काहलोन को सात मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

देश के 9 शहरों में आयोजित होगी हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) की वार्षिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन तीन अप्रैल से 10 जून के बीच देश के नौ शहरों में किया जाएगा। इस आयोजन में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष टूर्नामेंट शामिल हैं। सीनियर पुरुष चैम्पियनशिप-2013 का आयोजन 28 मई से 10 जून के बीच पुणे में होगा जबकि सीनियर महिला चैम्पियनशिप 18 से 30 अप्रैल के बीच लखनऊ में आयोजित होगी। इसी तरह जूनियर पुरुष चैम्पियनशिप का आयोजन रोहतक में 27 मई से छह जून तक और महिला चैम्पियनशिप का आयोजन 10 अप्रैल से 1 मई तक रांची में होगा।

इंडियन ग्रां पी : विटेल फिर चैम्पियन

ग्रेटर नोएडा | रेड बुल टीम के चालक सबास्टियन विटेल ने रविवार को फार्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत आयोजित इंडियन ग्रां पी रेस जीत ली है। विटेल ने बीते साल भी इंडियन ग्रां पी जीता था। जर्मनी के विटेल ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर आयोजित रेस में पहला स्थान हासिल किया जबकि फेरारी टीम के फर्नाडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे। रेड बुल टीम के मार्क वेबर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

'ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया' से सम्मानित होंगे तेंदुलकर

नई दिल्ली | आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने मंगलवार को कहा कि भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खेल में योगदान के लिए 'ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया' (एएम) से सम्मानित किया जाएगा। गिलार्ड ने एक गैर सरकारी संस्था की ओर से आयोजित क्रिकेट क्लिनिक दौरे के दौरान यह घोषणा की।

अमेरिकी ओपन : सोमदेव पराजित, फेडरर सहित सभी वरीय खिलाड़ी आगे बढ़े

न्यूयार्क | हाल में चोट से उबरकर टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाले भारतीय खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले दौर में हार गए हैं। उधर, पुरुषों की एकल और महिलाओं की एकल स्पर्धा में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे हैं। पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में विश्व के 94वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के रुबेन रामिरेज हिडाल्गो ने सोमदेव को चार सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-2, 3-6, 6-4 से पराजित किया।

लक्ष्मण-द्रविड़ के बिना जीतेंगे धोनी!

हैदराबाद: धोनी ब्रिगेड गुरूवार को हैदाराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना रिकॉर्ड टेस्ट मैच खेलने मैदान में होगी और उसका लक्ष्य 2 मैचों की सीरीज का आगाज जीत से करना होगा. अगस्त के महीने में देश में पहली बार खेले जाने वाला यह टेस्ट असल में धोनी के लिए भी किसी टेस्ट से कम नहीं होगा, क्योंकि टीम कई सालों बाद अपने दो दिग्गज बल्लेबाजों राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बगैर मैदान में होगा. अब देखना होगा कि धोनी के धुरंधर इन बल्लेबाजों की कमी का भरकर कोई कमाल दिखा पाते हैं या नहीं!

भारतीय क्रिकेट टीम ने जमकर किया नेट पर अभ्यास

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से पूर्व नेट पर जमकर अभ्यास किया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने फुटबॉल खेलकर शुरुआत की तथा इसके बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कैचिंग का खूब अभ्यास किया.

U-19 वर्ल्डकपः भारत ने पाक को 1 विकेट से हराया

टाउंसविल/ऑस्ट्रेलिया: मध्यम गति के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (24/3) और रविकांत सिंह (43/3) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा उसके बाद बाबा अपराजित (51) की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफानल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

वीवीएस लक्ष्मण ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. वो 23 अगस्त को शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं खेलेंगे.