नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा. 3-1 से सीरीज पर कब्जा चुकी भारतीय टीम इस मैच में आईसीसीसी रैंकिग में नंबर एक पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम की बराबरी करने उतरेगी.
लंदन: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एबा) ने भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन (69 किग्रा) को प्रीक्वार्टर फाइनल में मिली जीत का फैसला समीक्षा के बाद पलट दिया जिससे विकास लंदन ओलंपिक से बाहर हो गये.
लंदन: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह 75 किलोग्राम भारवर्ग की पुरुषों की मुक्के बाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए हैं. उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी मुक्के बाज टेरेल गुआशा को 16-15 अंकों से हरा दिया.
लंदन: साइना नेहवाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में हालैंड की याओ जेई को हराकर लंदन ओलंपिकखेलों की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10 क्रिकेटरों में से छह भारतीय हैं. इनमें महेंद्र सिंह धोनी पहले और सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं. क्रिकेटरों को आय क्रिकेट खेलने के साथ विज्ञापन से भी होती है. जहां क्रिकेट खेल कर सबसे ज्यादा 39 लाख डालर (21 करोड़ 69 लाख रूपये) की राशि गौतम गंभीर ने कमाये, वहीं विज्ञापनों से दो करोड़ 30 लाख डॉलर (127 करोड़ रूपये) की राशि कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी ने कमाये.
कोलंबो : युवा बल्लेबाज विराट कोहली की दर्शनीय शतकीय पारी से भारत ने मंगलवार को श्रीलंका को चौथे एकदिवसीय मैच में 46 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से शिकस्त देकर श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की.
लंदन: गोल्ड फिंगर नाम से विख्यात गगन नारंग ने लंदन ओलंपिक की दस मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा में सोमवार को ऎतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत को 30वें ओलंपिक का पहला पदक दिला दिया लेकिन तीरंदाजी, टेनिस और मुक्केबाजी में भारत को निराशा हाथ लगी.
लंदन: भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा आज यहां लंदन ओलंपिक की 10 मी. एयर राइफल स्पर्धा में लगातार दूसरे पदक का लक्ष्य बनाये होंगे जबकि गगन नारंग बीते ओलंपिक खेलों में निराशा के बाद तीसरी बार भाग्यशाली होने की उम्मीद करेंगे.
लंदन: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को लंदन ओलम्पिक की महिला एकला स्पर्धा में जीत के साथ आगाज किया.
लंदन: ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू की हार के साथ लंदन ओलम्पिक के बैडमिंटन स्पर्धा के मिश्रित युगल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है. रविवार को गुट्टा और दीजू को अपने दूसरे ग्रुप मैच में हार मिली.