नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने डीजल के दाम बढ़ाने और रसोई गैस से सब्सिडी खत्म करने की जरूरत बताते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) घटकर 6.7 प्रतिशत रहने तथा महंगाई बढ़कर सात प्रतिशत तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
हेलसिंकी: रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने सेलफोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी की रेटिंग बी बी प्लस से घटाकर बी बी माइनस कर दी है. एजेंसी ने कंपनी के लाभ में कमी का हवाला देते हुए रेटिंग घटायी है.
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.49 अंक की नरमी के साथ 17,708.71 अंक रहा. कारोबारियों का कहना है कि कोषों तथा खुदरा निवेशकों ने दो दिन की तेजी के बाद मुनाफा बिकवाली की.
नई दिल्ली: देश की दूसरी प्रमुख कार कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने नई सेडान इलान्ट्रा पेश की. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 12.5 से 15.8 लाख रुपये के बीच है. कंपनी का इरादा इलान्ट्रा के जरिये घरेलू एक्जिक्यूटिव कार बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का है.
मुंबई: कोषों की चुनिंदा लिवाली के बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में लगभग 22 अंक सुधरकर दर्ज किया गया. बीएसई का तीस शेयर आधारित सूचकांक कारोबार के पहले पांच मिनट में 21.84 अंक सुधरकर 17,579.58 अंक दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के रास्ते में आने वाले अवरोध को खत्म करते हुए 25 अगस्त से आठ एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर 24 घंटे की कस्टम मंजूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इन एयरपोर्ट में शामिल हैं दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई और मुंबई. चार बंदरगाहों में हैं चेन्नई, कोलकाता, कांडला और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट मुंबई.
नयी दिल्ली : इंडियन ऑयल ने आज कहा है कि उसे पेट्रोल बेचने में 1.37 रुपये प्रति लीटर की दर से घाटा हो रहा है, इसलिए वह पेट्रोल की कीमत में वृद्धि कर सकती है. इंडियन ऑयल के अधिकारी के इस बयान के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि पेट्रोल डेढ रुपये तक महंगा हो सकता है.
मुंबई: एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 99 अंक की बढ़त के साथ 17,699.52 अंक पर खुला.
नई दिल्ली: सरकार स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा को बढाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकती है क्योंकि उसकी योजना स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू कर जनवरी 2013 में इसका आवंटन करने की है.
नई दिल्ली/वाशिंगटन: ब्रिटिश बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर अमेरिका में गंभीर आरोप लगे हैं. न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक रिपोर्ट जारी करके आरोप लगाया है कि बैंक ने ईरान के साथ करीब 250 अरब अमेरिकी डॉलर के 60 हजार ट्रांजेक्शन का ब्यौरा छिपाया.