नई दिल्ली | हरियाणा में एक ग्रामीण बैंक को एक साबुन निर्माता का ऋण लटकाए रखने के लिए दंडित किया गया है। सर्वोच्च उपभोक्ता अदालत ने सेवा में त्रुटि मानते हुए बैंक को 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के तौर पर साबुन निर्माता को देने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा लोकसभा में गुरुवार को वर्ष 2013-14 के लिए प्रस्तुत आम बजट के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं :
मुम्बई | शेयर बाजारों में गत सप्ताह प्रत्येक कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला रहा। सोमवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.34 अंकों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 2.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को दीपावली के मौके पर विशेष मुहूर्त कारोबार में भी सेंसेक्स 51.47 अंकों और निफ्टी 16.75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स 147.50 अंकों और निफ्टी 35.95 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि शुक्रवार को सेंसेक्स 162.00 अंकों और निफ्टी 56.95 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
नई दिल्ली | देश के आठ प्रमुख उद्योगों में सितम्बर माह में 5.1 फीसदी विकास दर्ज किया गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोयला और पेट्रोलियम रिफायनरी उद्योग में दोहरे अंकों में विकास दर्ज किया गया। प्रमुख उद्योगों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 37.90 फीसदी योगदान होता है। पिछले वर्ष के समान महीने में आठ प्रमुख उद्योगों में 2.5 फीसदी विकास दर्ज किया गया था।
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल से 3जी रोमिंग सेवा पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) के नोटिस का जवाब 60 दिनों के भीतर दाखिल करने के लिए कहा। न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने भारती एयरटेल की याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश दिया, जिसमें कम्पनी ने डीओटी के कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी थी। डीओटी की नोटिस में कम्पनी को उसके लाइसेंस क्षेत्र से बाहर 3जी रोमिंग सेवा बंद करने के लिए कहा गया था।
मुम्बई | देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 18694.41 पर जबकि निफ्टी 4.30 अंकों की बढ़त के साथ 5673.90 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.67 अंकों की बढ़त के साथ 18708.01 पर खुला और 21.07 अंकों यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18694.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18790.01 के ऊपरी एवं 18636.16 के निचले स्तर को छुआ।
नई दिल्ली/चेन्न | मारुति सुजुकी में उत्पादन नुकसान, उच्च ब्याज दर और ईंधन की बढ़ती कीमत के कारण अगस्त में वाहन उद्योग में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। मारुति सुजुकी के मानेसर संयंत्र में तालाबंदी के कारण कम्पनी की बिक्री अगस्त में बुरी तरह प्रभावित हुई।
मुम्बई | शेयर बाजारों में लगातार चौथे सप्ताह तेजी दर्ज की गई। प्रमुख संवेदी सूचकांकों सेंसेक्स में 92.13 अंकों यानी 0.52 फीसदी तेजी रही जबकि निफ्टी में 20.40 अंकों यानी 0.38 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बम्बई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह 92.13 अंकों की वृद्धि के साथ 17,783.21 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 20.40 अंकों की वृद्धि के साथ 5,386.70 पर बंद हुआ।
गुड़गांव: करीब एक महीने बाद मारुति के मानेसर प्लांट में आज से फिर काम शुरू हो गया है. फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस के लोग तैनात किए गए हैं. 18 जुलाई को हुई हिंसा के बाद से प्लांट में काम ठप पड़ा था.
नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस ने जेट एयरवेज को पछाड़ कर देश के एविएशन सेक्टर की नंबर एक कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है. बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो बाजार हिस्सेदारी के मामले में साथ देश की टॉप एयरलाइन कंपनी बन गई है. इंडिगो एयरलाइंस की बाजार में 27 फीसदी हिस्सेदारी है.