BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Film/TV

Articles, Reviews on Film & TV

अरबी भाषा में देखे जा सकेंगे सास-बहू के सीरियल

दुबई: ‘जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइज’ ने अरबी भाषा में एक नया चैनल शुरु किया है. इस पर भारतीय सीरियल अरबी में डब करके प्रसारित किए जाएंगे.

बिग ब्रदर में मिस इंडिया यूके के साथ नस्लीय भेदभाव

लंदन: रियलिटी शो बिग ब्रदर में पांच साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ नस्लीय भेदभाव हआ था. अब मिस इंडिया यूके डीना उप्पल भी इसका शिकार हुई है. करीब एक हजार शिकायतें मिलने के बाद नियामक ऑफकॉम ने जांच शुरू कर दी है.

लैला के इगतपुरी बंगले से मिले नरकंकाल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान और उसके परिवार के सदस्यों के शवों की तलाश मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है. मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नासिक जिले में स्थित इगतपुरी पहुंची और लैला के बंगले के आसपास के इलाकों में दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया. घंटों की तलाश के बाद पुलिस को कुछ हड्डियां और चादरें मिलीं. बताया जा रहा है कि एक कंकाल महिला का पाया गया है. जम्मू से हिरासत में लाए गए, लैला की मां सलीना के पति परवेज टाक को भी पुलिस साथ ले गई थी.

पाक में फिल्म ‘एक था टाइगर’ के प्रोमो पर बैन

नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई के कारनामे भला जैसे भी हों. लेकिन पाकिस्तान को आईएसआई की आलोचना जरा भी बर्दास्त नहीं और इसी वजह से पाकिस्तान ने अपने केबल ऑपरेटरों को सलमान खान और कैटरीना कैफ की नई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का प्रोमो दिखाने पर रोक लगा दी है.

आइटम बॉय नहीं बनेंगे रजनीकांत

मुम्बई: फिल्म तलाश की निर्देशक रीमा कागती ने इस बात से इंकार किया है कि मशहूर अभिनेता रजनीकांत को फिल्म में एक गीत और नृत्य के लिए लिया गया है. रजनीकांत के सहयोगियों ने बताया कि अभिनेता इस अफवाह से खुश नहीं हैं.

जिंदगी और मौत से जूझ रहे दारा सिंह

मुंबई: हार्ट अटैक के बाद फिल्म अभिनेता और विश्व प्रसिद्ध पहलवान रह चुके दारा सिंह की तबीयत काफी अधिक खराब है. जिंदगी और मौत से जूझ रहे दारा सिंह के लिए अगले 36 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं.

कम पैसों के कारण छोड़ दी रामलीलाः करीना

मुंबईः पिछले दिनों मीडिया में खबर थी कि करीना कपूर की शादी को लेकर फिल्म निर्देशक संजय भंसाली परेशान थे. उन्होंने करीना कपूर से कहा था कि फिल्म रामलीला में काम करने के लिए उन्हें अपनी शादी आगे बढानी होगी वरना वे इस फिल्म के लिए किसी और अभिनेत्री से बात करेंगे.

‘कॉकटेल’ की पार्टी में विघ्न

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल’ के निर्माताओं की ओर से आयोजित पार्टी में उस समय विघ्न पड़ गया, जब सुरक्षाकर्मियों और मीडिया के बीच झगड़ा हो गया.

दारा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

मुंबई: मशहूर पहलवान, अभिनेता और पूर्व सांसद दारा सिंह को शनिवार को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

तस्वीरों ने खोली पोल, लैला के नेताओं, अफसरों से थे रिश्ते

मुंबई: पाक मूल की बॉलिवुड अभिनेत्री लैला खान की गुमशुदगी व मौत की पहेली दिन ब दिन उलझती जा रही है. अब केस के मुख्य आरोपी परवेज टाक ने कहा है कि लैला खान जिंदा है. इधर मुंबई पुलिस की तलाशी के दौरान इस केस में एक और नया मोड आ गया है.