पटना: भारत में हरित क्रांति के जनक, नॉर्मन बोरलॉग के सहयोगी संजय राजाराम ने कहा है कि चावल के उत्पादन में विश्व कीर्तिमान बनाने वाला बिहार गेंहू के उत्पादन में भी पंजाब को पीछे छोड़ सकता है।
पटना | राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का न्यूनतम तापामन 13़ 8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 15़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटनाः बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया. कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण इंटरमीडिएट का काम पूरी तरह से ठप रहा.
पटना : पारिवारिक विवाद, यौन शोषण व मानव व्यापार सहित महिलाओं को दहेज, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से बचाने के लिए विभिन्न जिलों में हेल्पलाइन की स्थापना की गयी है.
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद अमन का पैगाम देता है. इस दिन छोटे-बड़े, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब का फर्क मिट जाता है. उन्होंने बिहार की तरक्की व देश की प्रगति के लिए दुआएं की व सभी को ईद की बधाई दी.
पटना : देश में इंजीनियरिंग स्नातकों और एमबीए की संख्या भले ही बढ़ती जा रही है, लेकिन गुणवत्ता के मामले में अब भी ये काफी पीछे हैं. हाल ही में नासकॉम के एक सर्वे के अनुसार, 75 प्रतिशत इंजीनियरिंग और 85 फीसदी सामान्य स्नातक नौकरी के योग्य हैं ही नहीं. दूसरी ओर, मेरिट ट्रैक और एमबीए यूनिवर्स के सर्वे में 100 में से 21 एमबीए को ही नौकरी के योग्य माना गया है.
गया : वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनारचट्टी मार्ग पर हथियारों से लैस दो अपराधियों ने एसबीआइ के कस्टमर सर्विस सेंटर, केनारचट्टी के एजेंट पप्पू सिंह से सात लाख रुपये लूट लिये.
पटनाः राज्य सेवा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कर्मियों की प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी. शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
पटनाः सूबे में 120 बीडीओ के खिलाफ आरोपपत्र गठित किये गये हैं. उनके खिलाफ आरोपों की मॉनीटरिंग ग्रामीण विकास द्वारा की जा रही है. जून के अंत में विभिन्न आरोपों से घिरे 30 बीडीओ की सेवा उनके पैतृक विभाग को लौटा दी गयी है.
मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में असरगंज थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो में अचानक आग लग जाने से आज सुबह दो लोगों की जलकर मौत हो गयी.