पटना, 9 फरवरी| बिहार के अधिकांश लोग भले ही आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पक्षी एमु के विषय में न जानते हों लेकिन राज्य के पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर प्रखंड के एक गांव में एमु का पालन किया जा रहा है और इस पेशे से अच्छी-खासी आमदनी भी हो रही है।
रांची (झारखंड), 08 फरवरी 2012: राज्यपाल डा सैयद अहमद ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजधानी राँची की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू निर्विघ्न एवं सहज बने, इस हेतु हर संभव प्रयास शीघ्रता से करें।
बेंगलुरू, 8 फरवरी | कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के उन तीनों मंत्रियों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, जिन्हें एक दिन पहले ही विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते कैमरे में कैद कर लिया गया था। इन तीनों मंत्रियों में लक्ष्मण सवादी, सी. सी. पाटील और जे. कृष्णा पालेमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों मंत्रियों ने बुधवार सुबह स्वेच्छया अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने राजनीति का ककहरा डा. राममनोहर लोहिया से सीखा, लेकिन आज उनकी अगुवाई में उनके बेटे अखिलेश यादव ने लोहिया के समाजवाद को तम्बू में पहुंचा दिया है।
लंदन, 6 फरवरी | ब्रिटेन की शाही राजकुमारी डायना के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। इसके लिए निर्माता स्टीफन ईवांस को एक उम्दा हॉलीवुड अभिनेत्री की तलाश है।
मुम्बई, 6 फरवरी | देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 136.95 अंकों की तेजी के साथ 17741.91 पर जबकि निफ्टी 53.60 अंकों की तेजी के साथ 5379.45 पर खुला।
नई दिल्ली, 5 फरवरी | पिछले वर्ष क्रिकेट विश्व कप के खिताब पर भारत को कब्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को कैंसर है और वह अमेरिका के बोस्टन स्थित कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में कीमोथैरेपी करा रहे हैं। युवराज के फिजियो डॉक्टर जतिन चौधरी ने रविवार को यह जानकारी दी। गत अक्टूबर में युवराज को ट्यूमर होने का पता चला था लेकिन उनके परिवार ने उस समय बताया कि यह ट्यूमर घातक नहीं है।
अयोध्या, 4 फरवरी | उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहले ही दिन शनिवार को राम मंदिर मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि उन्हें तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता।
बेंगलुरू, 4 फरवरी | हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की हुई नीलामी में सबसे महंगे रहे। उन्हें महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 20 लाख डॉलर में खरीदा। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में खरीदा जबकि रुद्र प्रताप सिंह छह लाख डॉलर में मुम्बई इंडियंस के हुए। शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली।
धर्मशाला, 3 फरवरी | भारत में तिब्बत की निर्वासित संसद ने यहां रह रहे तिब्बती समुदाय से कहा है कि वे तिब्बत में बलिदान देने वालों की याद में तिब्बती नए साल 'लोसर' पर समारोह न मनाएं। निर्वासित संसद ने एक बयान जारी कर कहा, "हम तिब्बत में रह रहे लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हैं, जो नगाबा, तावू, चाम्डो, कारजे, गोलोग दरलाग तथा अन्य तिब्बती क्षेत्रों में चीनी सुरक्षा बलों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण परेशानी झेल रहे हैं।"