जमशेदपुर : झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए आदिवासी या गैर आदिवासी नहीं बल्कि योग्यता जरूरी हो. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री जैसे पदों के लिए आदिवासी-गैर आदिवासी मापदंड नहीं होना चाहिए, इसके लिए योग्यता ही मापदंड हो और जिसे जनता चुनकर भेजे.
|| रणजीत वर्मा ||
रांची : झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उडीसा से आदिवासी लड़कियों का घरेलू कामगार के रूप में राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में जाने का आंकड़ा बढ़ा है। इसपर कड़ी निगरानी के लिए एक कानून बनाने की मांग दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से तीनों राज्यों के प्रतिनिधिमंडल की है। यह कानून दिल्ली घरेलू कामगार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2012 के रूप में होगा।
जमशेदपुर : रांची की तीरंदाज और लंदन ओलिंपिक के लिए भारतीय दल की सदस्य दीपिका कुमारी टाटा स्टील से कंपनी के खेल विभाग की प्रबंधक के रूप में जुड़ गयी हैं.
रांचीः राज्य के उच्च विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 50 फीसदी पद रिक्त हैं. लातेहार जिले के सात राजकीयकृत उच्च विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 91 पद सृजित हैं, जिसमें 42 पद खाली हैं. धनबाद में 597 में से 301 व जमशेदपुर में 644 में से 360 पद रिक्त हैं. सरकार इसके बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही है. सरकार चाहे, तो 1500 शिक्षकों को बिना परीक्षा लिये नियुक्त कर सकती है.
रांची : झारखंड के प्रादेशिक सेवा के ग्यारह अधिकारियों की पदोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा में कर दी गयी है. आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नत करते हुये उनकी सेवा झारखंड को सौंपी है.
रांचीः राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो से मिल कर वोट का आंकड़ा पुख्ता किया. उन्होंने झारखंड के सभी दलों से समर्थन मांगा.
रांचीः माओवादियों से निबटने के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस विशेष रणनीति बना रही है. इस मुद्दे को लेकर नई दिल्ली में 13 जुलाई को बैठक रखी गयी है. बैठक में शामिल होने के लिए आइजी ऑपरेशन (नक्सल) एसएन प्रधान भी दिल्ली जायेंगे.
रांचीः जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह सीबीआइ को तत्काल मैन पावर सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये. कोर्ट ने सीबीआइ की ओर से दायर हस्तक्षेप याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सीबीआइ ने जो संसाधन और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, उसे दिया जाये.
रांचीः बाबा रामदेव ने कहा है कि भ्रष्टाचार ने झारखंड जैसे समृद्ध राज्य को दरिद्र बना दिया. यहां संसाधन की कमी नहीं है. केंद्र सरकार ने औने-पौने दाम में कोयला बेच दिया. जल, जंगल और जमीन वाली इस धरती पर आज भी वनवासी अधिकार को लेकर लड़ रहे हैं. भगवान बिरसा मुंडा के समय से राज्य में जमीन बचाने का संघर्ष चल रहा है.
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार को आइआइएम, आइआइआइटी और लॉ यूनिवर्सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे नगड़ी के ग्रामीणों (रैयतों) से सीधी बातचीत कर समस्या का हल निकालने को कहा है. इसके लिए 15 जुलाई तक का समय दिया है.