BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Politics

Articles on Political Issues & events

कांग्रेस ममता को मनाने और भाजपा व वामदल बंद की तैयारियों में

नई दिल्ली | डीजल मूल्य वृद्धि, रसोई गैस और बहुब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर लिए गए फैसलों पर विपक्ष के साथ-साथ सहयोगी दलों के आक्रोश का सामना कर रही कांग्रेस ने सोमवार को एक ओर साफ कर दिया कि वह इन फैसलों पर पीछे नहीं हटने वाली है वहीं उसने संकेत भी दिया कि वह सहयोगियों के बीन सहमति बनाने में भी लगी हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि सरकार डीजल मूल्य वृद्धि और बहुब्रांड खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के फैसले को वापस नहीं लेगी वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि सरकार अपने सहयोगियों से वार्ता कर रही है और उम्मीद है कि दोनों पक्ष एक दूसरे की मजबूरियां समझेंगे।

'15वीं लोकसभा का एक-तिहाई वक्त बर्बाद'

नई दिल्ली | संसद का मौजूदा सत्र समाप्त होने को है, लेकिन इस दौरान हुए काम पर नजर डाली जाए तो यह बहुत निराशाजनक है। 15वीं लोकसभा का एक-तिहाई से अधिक वक्त हंगामे की भेंट चढ़ चुका है।

सोनिया-सुषमा में हुई बात पर नहीं पिघली बर्फ, बाबा भी कूदे

नई दिल्ली | कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध को थामने के एक प्रयास के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से बात की लेकिन इसके बावजूद गतिरोध खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि भाजपा ने अपने रुख में नरमी का संकेत दिया है। इस बीच बाबा रामदेव भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से फोन पर बात कर कोयला आवंटन के मुद्दे पर संसद में चल रहे गतिरोध को दूर करने का रास्ता निकालने का प्रयास किया।

BJP paints itself into corner on coalgate

The Bharatiya Janata Party's (BJP's) stalling of parliament by its aggressive insistence on the prime minister's resignation in the so-called coal scam may be rooted in the belief that it had been unable till now to exploit the government's seeming weaknesses.

कोयला घोटाले पर प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांग रही बीजेपी

नई दिल्ली: कोयला खदानें बांटने पर सीएजी की रिपोर्ट के बाद आज सरकार संसद में घिरेगी. बीजेपी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सीएजी रिपोर्ट में कोयला घोटाले पर 1.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है. इस घोटाले पर बीजेपी प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांग रही है.

बढ़ती महंगाई से खुश हैं बेनी प्रसाद वर्मा

नई दिल्ली: भारतीय जनता के जले पर नमक डालते हुए केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि मैं तो इस महांगाई बढ़ने से खुश हूं. बेनी प्रसाद वर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि वे बढ़ती महंगाई से खुश हैं क्योंकि इससे किसानों को फायदा होता है.

अगले चुनाव में भाजपा, कांग्रेस को बहुमत नहीं: मुलायम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में से किसी को बहुमत नहीं मिलेगा.

मैं निर्विकार हो चुका हूं: नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी कर्मभूमि भले ही गुजरात हो, लेकिन वो जो कुछ भी करते हैं, राष्ट्रीय फलक पर ही करते हैं. मोदी ने ये बात अहमदाबाद में एक सेमिनार के दौरान कही.

पूर्वोत्तर की तकलीफ पर न हो सियासत: लालू

नई दिल्ली: लालू प्रसाद ने कहा है कि पूर्वोत्तर की तकलीफ पर सियासत नहीं हो. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों को दिल से सुरक्षा का आश्वासन देना होगा. उन्हें यह अहसास कराना होगा कि सारा देश उनके साथ है.

कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं नीतीश

नयी दिल्ली: अंग्रेजी पत्रिका 'द वीक' ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हवाले से कहा है कि अगर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ देंगे और वह चुनावों के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं.