BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


धनबाद के शहरी गरीबों के लिए 658 आवासीय इकाइयां बनेंगी: मुख्‍यमंत्र मुंडा

राँची, 21 मार्च, 2012 - मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि धनबाद शहरी स्थानीय निकाय में रहने वाले गरीबों के लिए G+1, G+2 एवं G+3 आवासीय संरचना के रूप में कम से कम 26 वर्ग मीटर परिधि क्षेत्र की 658 आवासीय इकाईयों का निर्माण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आवास एवं अन्य नागरिकों सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देष्य से केन्द्र सरकार द्वारा Jawaharlal Nehru Urban Renewal Mission के घटक Basic Service to Urban Poor (BSUP) योजना को राज्य के चयनित तीन शहरों यथा - राँची, धनबाद एवं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में लागू किया जाना है। इस हेतु राज्य स्तरीय नोडल एजेन्सी, ग्रेटर राँची डेवलपमेंट एजेन्सी लि॰ के माध्यम से धनबाद अधिसूचित क्षेत्र का डी॰ पी॰ आर॰ स्वीकृति हेतु केन्द्रीय स्वीकृति एवं अनुवीक्षण समिति (CSMC) को भेजा गया था जिसकी स्वीकृति के उपरांत धनबाद नगरपालिका की 25.95 करोड़ रू॰ की योजना कीे प्रषासनिक स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि JnNURM योजना के नामित राज्य स्तरीय नोडल एजेन्सी, ग्रेटर राँची डेवलेपमेन्ट एजेन्सी लि॰, राँची राशि की प्राप्ति के तुरंत पश्चात् धनबाद शहरी क्षेत्र के अधीन कार्यरत संबंधित नगर निकाय को योजना के कार्यान्वयन हेतु उपलब्ध करायेगी। धनबाद शहरी क्षेत्र के अधीन संबंधित निकाय योजना का कार्यान्वयन बी॰ एस॰ यू॰ पी॰ के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार खुली निविदा एवं लाभुकों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से करायेगी।

This Article Posted on: March 21st, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.