BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


वेबसाइट पर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं : याहू

नई दिल्ली, 1 मार्च | अपनी वेबसाइटों पर आपत्तिजनक सामग्री परोसने का आरोप झेल रही याहू और माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उनकी वेबसाइटों पर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं की गई है। इन दो कम्पनियों ने अदालत से अपने खिलाफ दर्ज आरोपों को रद्द करने की अपील की। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला दोपहर दो बजे तक सुरक्षित रख लिया।

अदालत मुफ्ती अयाज अरशद कासमी की याचिका पर इन दो कम्पनियों द्वारा परोसी जाने वाली सामग्रियों को लेकर सुनवाई कर रही है। याहू ने इस याचिका को अपने खिलाफ साजिश करार दिया था।

कासमी इस्लामिक पीस फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट से सम्बंधित शोधकर्ता हैं। कासमी ने अदालत से माध्यम से इन दो कम्पनियों से अपनी वेबसाइट पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री को हटाए जाने की अपील की है।

This Article Posted on: March 1st, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.