BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


अब और शिथिलता बर्दास्‍त नहीं - राज्‍यपाल डा अहमद

रांची (झरखंड): राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने कहा है कि राज्य के विश्‍वविद्यालयों के कार्यों में अब किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी तथा ऐसा होने पर जिम्मेदार व्यक्ति को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी। महामहिम राज्यपाल आज राजभवन में राज्य के पाँचों विश्‍वविद्यालयों यथा- राँची विवि, विनोबा भावे विवि, सिदो कान्हू मुर्मू विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि तथा कोल्हान विवि के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एसके चैधरी, झारखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शिव बसंत, विकास आयुक्त श्री देवाषीष गुप्ता, महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव डा एके पाण्डेय, कल्याण सचिव श्री राजीव अरूण एक्का, उच्च षिक्षा निदेषक के अतिरिक्त पाँचों विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बैठक में कुलपतियों को निदेश दिया कि विविद्यालयों में समयबद्ध कार्य हो। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित कर लम्बित कार्यों को तेजी से निबटाया जाय। उन्होंने कहा कि विष्वविद्यालय खेलकूद पर भी विषेष ध्यान दें क्योंकि राज्य में इस क्षेत्र में भी कई होनहार है, जिन्हें मौका एवं प्रषिक्षण चाहिये। बैठक में झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री षिव बसंत ने कहा कि विष्वविद्यालयों के द्वारा प्राचार्य की नियुक्ति हेतु अधियाचना है, परंतु मानव संसाधन विभाग द्वारा रोस्टर क्लीयरेन्स नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर, रीडर एवं व्याख्याता के पदों पर नियुक्ति हेतु विश्‍वविद्यालयों के शैक्षणिक योग्यता के निर्धारण में भी एकरूपता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मानव संसाधन विभाग से दिशा-निर्देंश मांगा गया, जो अब तक नहीं आया है। इस मुद्दे पर राज्य के मुख्य सचिव एस के चैधरी ने उच्च शिक्षा निदेशक को निदेश दिया कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग के सभी पत्रों का जबाब वे 10 दिनों में अवष्य दे दें। मुख्य सचिव ने राँची वि0वि0, विनोबा भावे वि0वि0 को निदेष दिया कि विष्वविद्यालय में व्याख्यातओं की नियुक्ति से संबंधित रोस्टर का निर्धारण 2 माह में पूरा कर अधियाचना मानव संसाधन विभाग को भेज दें। कोल्हान एवं नीलाम्बर-पीताम्बर वि0वि0 ने 1 माह में पूरा कर भेज देने का आष्वासन दिया।

बैठक में मुख्य सचिव ने मानव संसाधन विभाग को निदेष दिया कि वे पाँचों वि0वि0 से समन्वय कर वर्ग 3 एवं वर्ग 4 के स्वीकृत पदो ंके पंचम वेतनमान का निर्धारण एक कट आॅफ डेट पर आम सहमति बनाकर कर लें। तत्पष्चात् कर्मचारियों को 6ठे वेतनमान देने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वि0वि0 अपने कार्यों एवं कर्मियों से संबंधित सूचना अपने वेबसाईट पर जारी करें, इसके लिए तेज प्रयास करें। बैठक में विनोबा भावे वि0वि0 को निदेष दिया कि वे हड़ताल पर गये षिक्षकों से वार्Ÿाा कर हड़ताल तोड़वायें, जिससे षिक्षण कार्य बाधित न हो। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुलपतियों की अगली बैठक मई के प्रथम सप्ताह में होगी।

This Article Posted on: February 28th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.