BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
मुम्बई, 12 जनवरी | देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,037.51 पर और निफ्टी 29.70 अंकों की गिरावट के साथ 4,831.25 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.67 अंकों की गिरावट के साथ 16,117.19 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,178.58 के ऊपरी और 15,962.59 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। एसबीआई (2.03 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.81 फीसदी), टाटा पावर (1.72 फीसदी), कोल इंडिया (1.66 फीसदी) और टाटा स्टील (1.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस (8.40 फीसदी), टीसीएस (3.89 फीसदी), विप्रो (2.60 फीसदी), आरआईएल (1.44 फीसदी) और एलएंडटी (1.25 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.00 अंकों की गिरावट के साथ 4,840.95 पर खुला। निफ्टी ने 4,869.20 के ऊपरी और 4,803.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 14.07 अंकों की तेजी के साथ 5,519.59 पर और स्मॉलकैप 8.84 अंकों की तेजी के साथ 6,084.27 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.32 फीसदी), धातु (1.08 फीसदी), बैंकिंग (1.08 फीसदी), वाहन (0.84 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियां (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले चार सेक्टरों में रहे सूचना प्रौद्योगिकी (5.96 फीसदी), प्रौद्योगिकी (4.41 फीसदी), तेल एवं गैस (0.81 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.22 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1422 शेयरों में तेजी और 1310 में गिरावट रही, जबकि 143 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)
Post new comment