BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


क्रिकेट कप्‍तान पर कुबेर मेहरबान, हॉकी कप्‍तान का परिवार गरीबी रेखा के नीचे

सुमराय टेट (इनसेट में) का पैतृक मकान
सुमराय टेट (इनसेट में) का पैतृक मकान

रांची, 29 दिसंबर 2011: दोनों ही झारखंड के हैं. इंडियन क्रिकेट कैप्‍टेन महेंद्र सिंह धोनी की कुव्‍वत को आंकना भी मुश्किल है, लेकिन भारतीय हॉकी (महिला) कप्‍तान सुमराय टेटे के परिवार की माली हालत का जायजा लिया जा रहा है. जी हां, नतीजा भी सामने आ चुका है. राज्‍य सरकार अब सुमराय के पिता को इंदिरा आवास देने जा रही है. क्‍यों नहीं..! आखिर यह परिवार गरीबी रेखा के नीचे जो आता है. जी हां, यही है झारखंड..!

खबर है कि सिमडेगा के बोलबा प्रखंड प्रशासन सुमराय के पिता बरनाबस टेटे के लिए इंदिरा आवास आबंटित करने की तैयारी कर रहा है. यह भी, कसीरा गांव की ग्रामसभा की पहल पर. बरनाबस अपनी पत्‍नी के साथ इसी गांव में रहते हैं. बेटी सुमराय अभी अविवा‍हित हैं.

एक स्‍थानीय अखबार के अनुसार, बोलबा प्रखंड की बीडीओ शालिनी खलखो ने बताया कि सुमराय टेटे के पिता की स्थिति बेहद नाजुक है. वर्षों पुराना मिट्टी का मकान अब जर्जर हो चुका है. जी हां, यह मकान हमारे राष्‍ट्रीय खेल हॉकी की राष्‍ट्रीय कप्‍तान रही सुमराय टेटे का पैतृक मकान है. और क्रिकेट.. धोनी के आलीशान मकान की तस्‍वीरें तो आये दिन अखबारों में छपती रहती हैं.

This Article Posted on: December 29th, 2011 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.