BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: हामिद अंसारी आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और देश के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है जब एक ही शख्सिसयत को लगातार दो बार इस कुर्सी पर बैठने का मौका मिलेगा. इससे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन को ऐसा मौका मिला था.
हामिद अंसारी को आज दिन में 11:30 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अशोका हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. गौरतलब है कि 2007 में पहली बार वाम दलों ने हामिद अंसारी का नाम सुझाया था जिसे कांग्रेस और यूपीए ने मंजूर कर लिया था. तब अंसारी ने नजमा हेपतुल्लाह को हराया था. इस बार उन्होंने बीजेपी के जसवंत सिंह को सीधे मुकाबले में 252 वोटों से हराया.
अंसारी एक राजनयिक, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं. उपराष्ट्रपति को चुने जाने का तरीका राष्ट्रपति चुनाव से अलग होता है. इस चुनाव में राज्य विधान मंडल के सदस्य वोट नहीं देते. केवल लोकसभा और राज्यसभा के मनोनीत और निर्वाचित सदस्य ही उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोट देते हैं.
Post new comment