BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ला थामेंगे युवराज

गुड़गांव: क्रिकेटर युवराज सिंह की टीम में वापसी हो गई है. श्रीलंका में 18 सितंबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह बल्ला थामेंगे. कैंसर से उबरने के बाद करीब 10 महीने बाद युवराज मैदान में उतरेंगे. अपनी वापसी से युवराज बेहद खुश हैं. उन्होंने भज्जी की वापसी पर भी खुशी जताई है.

युवराज सिंह ने कहा है कि टी ट्वेंटी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मैदान में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. लेकिन युवराज ने कहा है कि वो अभी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं. युवराज से जब पूछा गया कि उनकी मां कितनी खुश हैं तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वो कहीं लड्डू बांट रही होंगी.

This Article Posted on: August 11th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.