BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


पटना की बिजली एस्सार पावर को सौंपने पर लगा ग्रहण

पटना : पटना इलेकिट्रक सप्लाइ अंडरटेकिंग (पेसू) को निजी कंपनी को सौंपने की योजना पर फिलहाल ग्रहण लग गया है. राजधानी में बिजली व्यवस्था की देख-रेख पेसू के हाथों में है. इसे एस्सार पावर को सौंपा जाना था.

सूत्रों के मुताबिक, एस्सार पावर ने पेसू का फ्रेंचाइजी बनने के लिए बिजली बोर्ड के सामने कुछ नयी शत्त्रे रख दी है. बिजली बोर्ड को पेसू की नयी शर्त मानने में परेशानी है. अगर बात नहीं बनी, तो बोर्ड दोबारा निविदा जारी करेगा. पेसू को फ्रेंचाइजी देने का मामला लंबे समय से पटना हाइकोर्ट में लंबित था. पांच जुलाई को कोर्ट ने एस्सार पावर को फ्रेंचाइजी देने पर सहमति जतायी थी. बोर्ड ने 18 जुलाई को ऑफर लेटर जारी किया था.

ऑफर देने के 15 दिनों के भीतर कंपनी को स्वीकृति पत्र देना था. सप्ताह दिन पहले ही यह अवधि समाप्त हो गयी, पर कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया. कंपनी ने हाल ही में बोर्ड को एक पत्र भेजा. इसमें एस्सार ने कहा है कि वह पटना के शहरी इलाके की बिजली की फ्रेंचाइजी तभी लेगा, जब उसे कुछ अतिरिक्त रियायतें दी जायेंगी. इस पत्र का जवाब बोर्ड अगले सप्ताह देगा. अब बोर्ड के अधिकारी एस्सार की नयी शर्तो की संभावना तलाश रहे हैं. साथ ही नयी निविदा जारी करने पर भी विचार हो रहा है.

This Article Posted on: August 11th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.