BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


सारेगामापा ऑडिशन में चयनित हुए बिहार के 8 प्रतिभागी

पटना : पटना व आसपास के युवाओं को शुक्रवार के दिन टैलेंट दिखाने का बेहतरीन मौका मिला. यह मौका था रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल में जीटीवी की इनहाउस कंपनी पैशन रिडिफाइंड द्वारा आयोजित सारेगामापा के ऑडिशन का. इस ऑडिशन राउंड में लगभग 2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पटना में हुए इस ऑडिशन में बिहार के विभिन्न जगहों से लोगों ने शिरकत की. जज के रूप में मौजूद थीं सारेगामापा की जानी-मानी हस्तियां.

सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा.., तेरी दीवानी.., आप जैसा कोई मेरे जिंदगी में आये.. जैसे हिंदी गानों को गा कर प्रतिभागी जजेज को रिझाने की कोशिश करते रहे. कोई ऊर्जा से लबरेज, तो किसी का चेहरा बयां कर रहा था कि कॉन्फिडेंस की कमी बिल्कुल नहीं. सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस ऑडिशन में लगभग दो किमी की लाइन में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. लंबी लाइन में खड़े सभी लोग गाने का रियाज करते दिख रहे थे. वहीं एक तरफ गेट पर एक-एक करके कुछ प्रतिभागी अंदर फस्र्ट राउंड के लिए भी जा रहे थे.

दो अलग-अलग कमरे में बैठे थे जज. तभी वहां से शुरू हुई गायिकी और प्रतिभा की खोज. फस्र्ट राउंड की पहली जज सारेगामापा की अभिलाषा चेल्लम ने कहा, यहां हमारी कोशिश है कि ढेर सारे अच्छे गायक निकलें. वहीं दूसरे जज सूरज सुमन ने कहा कि यहां अभी तक मैंने 400 से अधिक प्रतिभागियों को सुना. सभी में गायिकी को लेकर काफी चाहत है, लेकिन पूछने पर पता चला कि उनके पैरेंट्स की उनके टैलेंट में रूचि नहीं है. पहले राउंड में सेलेक्ट हुए 25-30 युवाओं को सेकेंड राउंड के लिए भेजा गया. सेकेंड राउंड के लिए सेलेक्ट हो जाने के बाद रूही मिश्र कहती हैं कि अब बस कुछ कर दिखाना है. शुरू से चाहत थी कि मुझे सब जानें. अब मुझे मौका मिला है. बस अब मैं पूरे कॉन्फीडेंस के साथ गाऊंगी.

वहीं इंडियन आइडल में टॉप 16 में पहुंचीं सौम्या मिश्र को सेकेंड राउंड में जगह मिल जाने के बाद भी निराशा हाथ लगी. सौम्या कहती हैं, सुबह से भूखी-प्यासी थी, शायद इसलिए पूरे लय में नहीं गा पायी. कंकड़बाग से ऑडिशन देने आयी जयंति मिश्र ने सेकेंड राउंड में जजेज के सामने ‘जादू है नशा है..’ गाने की प्रस्तुति दी, लेकिन जजेज को उनकी गायिकी में बारिकी नजर नहीं आयी. इसी कारण उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया. हालांकि जजेज ने उनके गायिकी की तारीफ की. सेकेंड राउंड में सेलेक्टेड प्रतिभागियों को म्यूजिक के साथ परफॉर्म करना था. इस राउंड में दो जज सारेगामापा के नीरज शर्मा और संजय विद्यार्थी ने युवाओं को जज किया.

नीरज शर्मा ने कहा, मैंने सुना था बिहार में लड़के काफी शरारती हैं, लेकिन यहां आकर लगा कि यह बात कतई सच नहीं है. यहां सभी को जज करने में काफी अच्छा लगा. वहीं दूसरे जज संजय विद्यार्थी ने कहा, यहां आ कर हमें काफी अच्छा लग रहा है. ऐसा लग रहा है इन सारे टैलेंट्स में से कुछ ऐसे प्रतिभागी निकल कर आयेंगे, जो इस इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनायेंगे. इस राउंड के बाद सारेगामापा में आगे के सफर को तय करने बिहार से आठ सुरों के धुरंधर 27 अगस्त को कोलकाता जायेंगे.

This Article Posted on: August 11th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.