BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


म्यांमार की घटना के खिलाफ रांची में तोड़फोड़

रांची/जमशेदपुरः म्यांमार के रोहिंग्या में हुए उत्पीड़न के खिलाफ एक गुट के लोगों ने रांची और जमशेदपुर में जम कर हंगामा किया. जमशेदपुर में डीसी ऑफिस पर पथराव किया. एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गये. रांची में दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की. वाहनों के शीशे तोड़े. घटना के विरोध में दूसरे गुट के लोग भी सड़क पर उतर गये. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. घटना शुक्रवार दिन के 3.30 बजे के बाद की है.

रांची में जुमे की नमाज के बाद एक गुट के लोग प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आ गये. इसके बाद उत्पात मचाना शुरू कर दिया. पहले सैनिक मार्केट के समीप इंडियन बैंक के एटीएम, ग्लिट्ज मॉल और एकरा मसजिद के पास वाहनों में तोड़फोड़ शुरू की. इसके बाद रोस्पा टॉवर के पास पहुंच गये. वहां भी तोड़फोड़ शुरू कर दी. फिर जुलूस की शक्ल में सभी चर्च रोड पहुंचे. यहां भी दुकानों को निशाना बनाया. लूटपाट की.

उत्पाती युवकों का एक गुट अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. फिरायालाल के शोरूम पर पथराव शुरू कर दिया. दुकानों के बाहर लगे गमले तोड़ डाले. दुकानों में भी तोड़फोड़ की. अचानक हुई इस घटना के बाद दुकानों के शटर गिरने लगे. लोग इधर-उधर भागने लगे. इधर, इस घटना के विरोध में चडरी से दूसरे गुट के लोग भी सड़क पर उतर आये. लाठी-डंडे से लैस सभी अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. पहले गुट के लोगों को सर्जना चौक तक खदेड़ा. इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही.

घटना की सूचना मिलते ही राजधानी के कई थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, डीएसपी, रैप और जिला पुलिस के जवान अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. कोतवाली इंस्पेक्टर एसबी शर्मा और पुलिस जवानों ने उत्पाती युवकों पर लाठियां चलायी. इसके बाद मामला शांत हुआ. सिटी एसपी विपुल शुक्ला व एसडीओ शेखर जमुआर भी मेन रोड पहुंचे. चडरी के युवकों को शांत किया. सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह वहां आये. सिटी एसपी और एसडीओ ने एकरा मसजिद से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैग मार्च किया.

This Article Posted on: August 11th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.