BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

नई दिल्ली: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा समेत देश के सभी शहरों में मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है.

दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिर सजे हुए हैं. वहीं, मुंबई में दही-हांडी की धूम मची हुई है. अलग अलग जगहों पर दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदा की टोलियां सज गई हैं. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशवासियों को जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं.

मुंबई में जनमाष्टमी के मौके पर दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम रखा जाता है. पूरे शहर में ही 100 से ज्यादा जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित होता है. आज भी मुंबई के अलग अलग हिस्सों में दही हांडी फोड़ने का कार्यकक्रम किया जा रहा है. ठाणे में शहर के विभिन्न इलाकों से टोलियां इकट्ठा हुई हैं. यहां 14 ह्यूमन पिरामिड यानी की 40 फिट की ऊंचाई तक पहुंचने वाली टोली को 30 लाख और 9 ह्यूमन पिरामिड यानी 35 फुट तक की ऊंचाई तक पहुंचने वाली टोली को 15 लाख का ईनाम दिया जाएगा.

ठाणे में सबसे अहम बात यह है कि यहां के कार्यक्रम में दिविंगत बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का खुमार छाया हुआ है. यहां के दही हांडी कार्यक्रम में बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार रहे राजेश खन्ना पर फिल्माए गाने ही डीजे पर बजाए जा रहे हैं.

वहीं, घाटकोपर में भी गोविदाओं की टोली पहुंच चुकी है. एमएनएस के विधायक ने यहां पर पूजा पाठ का कार्यक्रम पूरा किया जिसके बाद दही हांडी का कार्यक्रम शुरू हुआ. अब पहले की तुलना पर मटकियों में माखन तो कम हो गया है लेकिन ईनामी राशि बढ़ गई है.

दादर में सबसे पहले दही हांडी फूंटती है. मुंबई में 100 से भी ज्यादा जगहों पर ये कार्यक्रम होता है. छोटे बड़े बच्चे इसमें भाग लेते हैं. पिरामिड के सबसे ऊफर किसी बच्चे को ही चढ़ाया जाता है.

This Article Posted on: August 10th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.