BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


यूपी के कई जिलों में बाढ़ से तबाही

लखनऊ: नेपाल की ओर से आ रही नदियों के उफनाने की वजह से यूपी के कई जिलों में तबाही मच गई है. बाढ़ से फसल चौपट हो गई है और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

यूपी के बहराइच और बाराबंकी में घाघरा नदी उफान पर है और बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों लोग बेघऱ हो गए हैं. हजारों एकड़ फसल बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हो चुकी है. बाढ़ पीड़ित प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

मेरठ के हस्तिनापुर के गंगा खादर इलाके में गंगा नदी का पानी गांवों में घुस गया है, जिससे हजारों लोगों को घरबार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है. वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि घाट पानी में डूब गए है. यहां तक कि रोजाना होने वाली आरती की जगह को भी बदलना पड़ा है. छोटे-छोटे घाट पानी में डूब चुके हैं और घाट के पास के मंदिरों में पानी घुस चुका है.

फैजाबाद में भी सरयू नदी उफान पर है. यहां बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है. राहत और बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है.

This Article Posted on: August 8th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.