BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
न्यूयॉर्क: अमरीका के विसकॉनसिन स्थित गुरूद्वारे में फायरिंग मामले में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमरीकी ध्वज आधे झुके रहेंगे. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आदेश जारी किया है कि अमरीका और विदेशों में अमरीकी मिशनों की इमारतों पर लगे अमरीकी ध्वज 10 अगस्त तक रोजाना सूर्यास्त तक आधे झुके रहेंगे. इसमें अमरीकी सेना और सैन्य पोतों के ध्वज भी शामिल हैं.
अमरीकी सिख नेता राजवंत सिंह ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है. इससे दुनिया में यह संदेश जाएगा कि यह देश इस बर्बर हिंसक घटना के लिए दुखी है. इस बीच, संदिग्ध हमलावर वेड माइकल पेज की मां लाउरा लेन ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल से बातचीत करते हुए मृतकों के परिवारों से माफी मांगी है.
Post new comment