BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
रांचीः पंचायतों को अधिकार देने की मांग को लेकर बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है. राज्य भर के पंचायत प्रतिनिधि बंद कराने सड़क पर उतरेंगे. पंचायत प्रतिनिधियों और जिला परिषद के प्रतिनिधियों की मांग है कि उन्हें पंचायती राज व्यवस्था के तहत अधिकार दिये जायं.
पंचायत प्रतिनिधि राज्य सरकार से 29 विभागों का अधिकार मांग रहे हैं. झारखंड दिशोम पार्टी ने भी पंचायतों को अधिकार देने के साथ-साथ नगड़ी के किसानों की जमीन वापसी व शिक्षक नियुक्ति में स्थानीय लोगों की भागीदारी को लेकर भी बंद की घोषणा की है. बंद की पूर्व संध्या पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सैनिक मार्केट से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला.
Post new comment