BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


23 हजार उर्दू शिक्षकों का होगा नियोजन: शाही

पटना: शिक्षा मंत्री पीके शाही ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि सूबे में 23 हजार उर्दू शिक्षकों का नियोजन किया जायेगा. इस वर्ष प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के 20 हजार रिक्त पदों को चिह्न्ति किया गया है.

पूर्व में भी प्राथमिक उर्दू शिक्षकों का नियोजन किया गया है. कक्षा एक से पांच तक के लिए नियोजन को लेकर रोस्टर क्लियरेंस पहले ही हो चुका है. ऊपर की कक्षाओं में प्रथम उपव्यवहार के रूप में रोस्टर का निर्धारण किया जा रहा है.

इसके बाद नियोजन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष प्रो गुलाम गौस ने उर्दू शिक्षकों के नियोजन को लेकर रोस्टर फॉरमेट में जिलों से जानकारी नहीं मांगे जाने पर सवाल उठाया था.

This Article Posted on: August 8th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.