BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


निशानेबाज विजय कुमार ने दिलाया रजत पदक

लंदन: भारतीय सेना के निशानेबाज विजय कुमार ने लंदन ओलम्पिक की निशोनबाजी प्रतियोगिता के पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत भारत को दूसरा पदक दिलाया.

रॉयल आर्टिलरी बैरक में आयोजित इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक क्यूबा के लेउरिस पुपो के नाम रहा. पुपो ने 34 का स्कोर किया जबकि विजय कुमार ने 30 का स्कोर कर रजत पदक पर कब्जा जमाया. रूस के एलेक्सेई क्लीमोव ने क्वालीफाइंग में 592 अंक हासिल कर नया विश्वकीर्तिमान बनाया.

भारत के राइफल निशानेबाज गगन नारंग ने सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले विजय कुमार डबल ट्रैप निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बाद दूसरे नम्बर पर हैं. राठौड़ ने 2004 एथेंस ओलम्पिक में डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए एकमात्र पदक जीता था.

भारत ने निशानेबाजी में अब तक चौथा पदक हासिल किया है. विजय और राज्यवर्धन के अलावा 2008 बीजिंग ओलम्पिक में अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. विजय ने क्वालीफाइंग दौर में कुल 585 अंक हासिल किए और दूसरे दौर में पहुंचने वाले 18 निशानेबाजों के बीच चौथे स्थान पर रहे. फाइनल में छह निशानेबाजों को जगह मिली.

विजय ने क्वालीफाइंग के पहले दौर में 293 अंक जुटाए जबकि दूसरे दौर में उन्होंने 292 अंक अपने खाते में डाले. इस तरह वह 285 अंकों के साथ नया ओलम्पिक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे. यह अलग बात है कि विजय समेत कुल सात निशानेबाजें ने ओलम्पिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. पहले दौर के क्वालीफिकेशन के बाद विजय सातवें स्थान पर थे.

This Article Posted on: August 4th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.