BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा. 3-1 से सीरीज पर कब्जा चुकी भारतीय टीम इस मैच में आईसीसीसी रैंकिग में नंबर एक पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम की बराबरी करने उतरेगी.
श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच जीतकर सीरीज तो भारतीय टीम पहले ही जीत चुकी है लेकिन आज पल्लेकल स्टेडियम में होने वाले पांचवे और आखिरी वनडे में बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम वनडे में नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई टीम की बराबरी करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका की टीम सीरीज का खात्मा अपने खाते में एक और जीत के साथ करना चाहेगी. श्रीलंका के खिलाफ पांचवा और आखिरी वनडे भारतीय समय के मुताबिक दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा.
पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे है और सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. भारतीय टीम 118 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है. आज होने वाले मुकाबले में अगर भारत ने श्रीलंका को हरा दिया, तो 119 अंकों के साथ रेटिंग में नंबर एक ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर लेगा. सीरीज के 4 मैचों में 2 शतक लगा चुके सीरीज में दो शतक जड़ चुके विराट कोहली भी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बनने की दहलीज पर हैं. कोहली फिलहाल नंबर एक पर बने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला से 25 अंक पीछे हैं.
ऐसे में एक और शानदार प्रदर्शन कर विराट कोहली नंबर एक की कुर्सी के और करीब आ जाएंगे. लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा के लिए खुद को साबित करने का भी ये अच्छा मौका है.
Post new comment