BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
भागलपुर : बिजली उत्पादन को लेकर एनटीपीसी, कहलगांव अभी तक समस्या बनी हुई है. कोयला की कमी से जूझ रहा एनटीपीसी 2340 मेगावाट की जगह सिर्फ 840 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन कर पा रहा है. पहले से ही कोयला की कमी के कारण जहां यूनिट संख्या तीन, पांच एवं छह से 1210 मेगावाट का उत्पादन ठप है.
वहीं यूनिट संख्या एक, दो, चार एवं सात को मिला कर 1130 की जगह 840 मेगावाट ही उत्पादन हो रहा है. उत्पादन में कमी का असर भागलपुर की बिजली पर पड़ा है. दरअसल, एनटीपीसी स्टेज-1 के उत्पादन का 40 प्रतिशत एवं स्टेज-2 के उत्पादन का छह या सात प्रतिशत आपूर्ति बिहार का कोटा है. उत्पादन के कारण कोटा पूरा नहीं हो पा रहा है.
इससे भागलपुर के कोटे में भी आधे की कमी आ गयी है. कोयला की कमी के कारण उत्पादन घटने से पूर्वोत्तर राज्य की बिजली पर भी असर पड़ा है. एनटीपीसी बिहार समेत पश्चिमी बंगाल, ओड़िसा, झारखंड व सिक्किम को कोटे भर बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है. एनटीपीसी, कहलगांव के सभी सातों यूनिट से 230 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए रोजाना 42 से 44 हजार मीट्रिक टन कोयला जरूरी है.
एनटीपीसी सूत्रों की मानें तो 20-22 हजार मीट्रिक टन कोयला ही आपूर्ति हो रहा है. इससे सिर्फ चार यूनिट से बिजली उत्पादन किया जा रहा है.
Post new comment