BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


लापता पूर्व सर संघ संचालक सुदर्शन मिले

मैसूर: आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर संघ संचालक केएस सुदर्शन मिल गए हैं. शुक्रवार की सुबह वह लापता हो गए थे. सुदर्शन रास्ता भटक गए थे और घर से दो किलोमीटर दूर चले गए थे. जब मिले तो वो काफी थके हुए थे.

खबरों के मुताबिक सुदर्शन सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए निकले, लेकिन अपने लौटने के समय पर वापस नहीं आए. सुदर्शन अपने किसी रिश्तेदार के यहां मैसूर में ठहरे हुए थे और वहीं से टहलने के लिए निकले थे.

जह सुदर्शन नहीं लौटे तो रिश्तेदारों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाने में की थी, जिसके बाद तलाशी की गई. गुमशुदगी के बात आने के बाद पुलिस के साथ-साथ आरएसएस के कार्यकर्ता भी उनकी तलाश में जुटे थे.

This Article Posted on: August 3rd, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.