BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


सहकारिता को और आगे ले जायेंगे : मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में सहकारिता को बढ़ावा दिया जायेगा. पूर्व सांसद व नेफेड के पूर्व अध्यक्ष स्व अजीत कुमार सिंह ने सहकारिता आंदोलन को एक दिशा दी. इसे और आगे ले जाया जायेगा.

मोदी बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा व समारोह को संबोधित कर रहे थे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुए समारोह में सभी वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को गति देने का संकल्प लिया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्व सिंह के पिता की देन है बिस्कोमान भवन. उनके परिवार के योगदान को बिहार नहीं भुला सकता.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि नवंबर से वे गांवों का दौरा करेंगे. प्रखंडों में किसान पंचायत लगेंगी. पैक्सों को और मजबूत किया जायेगा. जरूरत हुई तो कृषि यंत्र बैंक भी बनेगा. सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में अभी काफी काम करने की जरू रत है. मीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया मौके पर श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, सांसद राधामोहन सिंह, यूपी के सपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह, नेफेड के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, विशाल सिंह, गुलाम रसूल बलियाबी, समेत कई नेता उपस्थित थे.

This Article Posted on: August 2nd, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.