BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
जम्मू: जम्मू के साम्बा जिले में भारत पाकिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे चचवाल गाव में सीमा पर हुई तारबंदी से करीब सौ फीट अंदर शनिवार को एक सुरंग का पता चलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खडे़ हो गए है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि करीब साढ़े चार फुट चौड़ी और बीस फुट गहरी यह सुरंग सीमा पार पाकिस्तानी इलाके लालियाल इलाके से खोद कर यहां तक पहुंचाया गया है.
इस सुरंग के साथ साथ लगातार ऑक्सीजन के लिए पाइप लगायी गयी थी, जिससे इस सुरंग से आने जाने वालो को साँस लेने में कोई तकलीफ़ नहीं होती थी. जम्मू पुलिस का दावा है कि यह सुरंग ज़मीन से करीब बीस से पच्चीस फुट अंदर थी और इसके ऊपर से टैंक भी आसानी से चली जाती. इस सुरंग के मिलने के बाद बीएसएफ़ ने पूरे इलाके को घेर लिया है और इस सुरंग के भारत में खुलने की जगह का पता लगाया जा रहा है.
जम्मू पुलिस के मुताबिक यह पाकिस्तान से घुसपैठ का एक नया तरीका है और पाकिस्तान का मक़सद इस सुरंग से भारत में बड़ी तादाद में घुसपैठ करवाना हो सकता है. पुलिस दावा कर रही है कि इस सुरंग के ज़रिये पाकिस्तान 15 अगस्त के अवसर पर भी किसी वारदात को अंजाम देने कि फि़राक में था. पुलिस के मुताबिक सीमा पर पिछले कुछ सालों से घुसपैठ की कोशिशें लगातार असफल हो रही है और ऐसे में आतंकियों को भारत में घुस कर किसी वारदात को अंजाम देने का दबाव है.
दरअसल, इस गाँव में सीमा से सटे सुखदेव सिंह जब शुक्रवार दोपहर बाद खेतो में पानी डालने जा रहा था और तभी अचानक खेत के एक हिस्से की मिट्टी धसने लगी. सुखदेव ने जब उस जगह को देखा तो उसे वहां एक सुरंग देखी जिसके बाद उसने बीएसएफ़ को खबर की. सुरक्षाबलों ने इस सुरंग के आस पास के 100 फुट इलाके को घेर लिया है, और पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है.
Post new comment