BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


मुक्केबाज विजेंदर ने जीत से की लंदन ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत

लंदन: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने लंदन ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है. विजेंदर ने शनिवार को मिडिलवेट (75 किलोग्राम) वर्ग के शुरुआती मुकाबले में कजाकिस्तान के मुक्केबाज डानाबेक सुझानोव को 14-10 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

विजेंदर ने चार वर्ष पहले बीजिंग ओलम्पिक (2008) में देश को मुक्केबाजी में पहला पदक दिलाया था. उन्होंने बीजिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया था.

विजेंदर प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार को अमेरिका के 24 वर्षीय मुक्केबाज टेरेल गॉशा से भिड़ेंगे. उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे युवा मुक्केबाज शिव थापा को पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी है.

This Article Posted on: July 29th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.