BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: आखिरकार समाजवादी पार्टी ने शाहिद सिद्दिकी से पल्ला झाड़ ही लिया. सिद्दिकी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव का कहना है कि सिद्दिकी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की गई है जबकि शाहिद सिद्दीकी का कहना है- उनतक ऐसी कोई खबर नहीं पहुंची है. सिद्दीकी हाल में नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लेकर सुर्खियों में हैं.
माना जा रहा है कि अपने अख़बार में नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू छापना उन्हें महंगा पड़ा है. सिद्दिकी बीएसपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. बीएसपी से पहले भी वो समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं.
Post new comment