BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
लंदन: भारत ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों और ग्वांगझू एशियाई खेलों में रिकार्डतोड़ प्रदर्शन कर पूरी दुनिया को चौंकाया था और अब रिकार्ड 81 भारतीय एथलीट एक अरब 20 करोड़ लोगों की उम्मीदों का भार लिए आज 30वें ओलंपिक में नया इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे. तीरंदाजी मुकाबलों की स्पर्द्धा में भारतीय प्लेयर कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए शामिल होंगे.
तीरंदाजी में विश्व की नंबर एक तीरंदाज बन चुकी झारखंड की 18 वर्षीय दीपिका कुमारी को ओलंपिक में पदक से कुछ भी कम मंजूर नहीं है. लेकिन भारत की पदक जीतने की संभावना व्यक्तिगत के बजाए टीम मुकाबलों पर ज्यादा निर्भर करेगी. बोम्बायला देवी, दीपिका और चेक्रोवोलू स्वूरो की महिला टीम तथा जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी और तरणदीप राय की पुरूष टीम में पदक जीतने की पूरी क्षमता है.
इन छह खेलों के अलावा आठ बार की स्वर्ण विजेता और कुल 11 पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम की चुनौती को भी कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हालांकि भारत को मुश्किल ग्रुप मिला है जिसमें उसके साथ हालैंड, जर्मनी, न्यूजीलैंड, कोरिया और बेल्जियम जैसी टीमें हैं. भारतीय कोच माइकल नोब्स टीम से पदक की उम्मीद नहीं कर रहे हैं और उनका यही कहना है कि यदि हाकी टीम टाप छह में भी आ जाती है तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी.
Post new comment