BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के दिसंबर में प्रस्तावित सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. हाल ही में दोनों देशों के बीच दिसंबर में भारत में क्रिकेट सीरीज खेलने पर सहमति बनी थी लेकिन अब खबर है कि यह सीरीज इंग्लैण्ड में हो सकती है. सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान करेगा.
बीसीसीआई ने टीम इण्डिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. बीसीसीआई का कहना था कि पाकिस्तान के हालत सही नहीं है इसलिए भारतीय टीम को वहां नहीं भेजा जा सकता.
इसके बाद दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच इंग्लैण्ड में सीरीज खेलने पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक चर्चा के दौरान कई अन्य देशों के नाम उभर कर आए. भारत और पाकिस्तान में भी सीरीज खेलने पर विचार विमर्श हुआ लेकिन सहमति नहीं बन पाई.
पाकिस्तान ने दुबई में सीरीज का प्रस्ताव रखा जिसे बीसीसीआई ने ठुकरा दिया. बीसीसीआई का कहना था कि दुबई की छवि अवैध सट्टेबाजी की कैपिटल के रूप में है. इससे अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है. इंग्लैण्ड अच्छा विकल्प है क्योंकि वहां ग्राउंड को किराए पर लिया जा सकता है. टेलीविजन प्रक्रिया पर भी काम हो सकता है. साथ ही सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है.
Post new comment