BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


काका के प्रशंसकों पर लाठीचार्ज, अक्षय के बेटे आरव ने दी मुखाग्नि

मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार के वक्त भगदड़ मच गई. राजेश खन्ना के प्रशंसकों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. विले पार्ले के श्मशान घाट के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे.

ये लोग अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए श्मशान घाट में घुसने की कोशिश कर रहे थे. आम लोगों और मीडिया को श्मशान घाट में प्रवेश की अनुमति नहीं थी. ऎसे में पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी.

राजेश खन्ना का गुरूवार सुबह 11.30 बजे अंतिम संस्कार किया गया. अक्षय कुमार के बेटे आरव ने अपने नाना की पार्थिक देह को मुखाग्नि दी. आरव बहुत छोटा है इसलिए पिता अक्षय कुमार ने इसमें मदद की. करीबी मित्र विजय झावेरी ने यह जानकारी दी. अंतिम संस्कार के वक्त अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाडिया,बेटी रिंकी सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद थे. गर्भवती होने के कारण टि्वंकल अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई. अंतिम पलों की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि टि्वंकल अपने पिता के आखिरी पलों को देख सके.

अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई. काका को अंतिम विदाई देने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पहुंचे लेकिन उनको पैदल चलकर श्मशान घाट तक जाना पड़ा क्योंकि भीड़ में उनकी गाड़ी फंस गई थी.

This Article Posted on: July 19th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.