BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के बारे में खुद फैसला लेंगे राहुल: सोनिया

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ किया है कि कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के बारे में राहुल गांधी खुद फैसला लेंगे. यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, यह फैसला राहुल को करना है, वह खुद ही इस बारे में कोई फैसला ले सकते हैं.

हाल के दिनों में राहुल गांधी के कांग्रेस में नंबर दो की भूमिका में आने के बारे में अटकलें जोर पकड़ती रही हैं. कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए.

इसी सप्ताह पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद राहुल गांधी निश्चित रूप से पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

This Article Posted on: July 18th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.