BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
कोलकाता: विशेष आर्थिक पैकेज नहीं मिलने से केंद्र सरकार से नाराज दिखने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ईमानदार और योग्य अर्थशास्त्री बताते हुए कहा कि वह देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारेंगे.
ममता ने कहा कि हम सभी लोग जानते हैं कि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं. वह एक योग्य अर्थशास्त्री भी हैं. वह अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह समझते हैं. अब देखिए आगे क्या होता है. क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि देश के लिए कुछ अच्छा हो.
Post new comment