BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


दिसम्बर में भारत-पाकिस्तान के बीच होंगे क्रिकेट मैच

नई दिल्ली: एक लंबे दौर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट शृंखला होने जा रही है. साल के अंत में यह शृंखला होगी. ऐसा बताया जा रहा है कि 25 दिसम्बर से लेकर 31 दिसम्बर तक पाकिस्तान की टीम भारत में तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेलेगी. दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में भारत-पाकिस्तान के एकदिवसीय मैच होंगे और बेंगलूरु-अहमदाबाद में टी20 मैच खेले जाएंगे.

साल के अंत में ही इंग्लैंड की टीम भारत में क्रिकेट शृंखला खेलेगी, लेकिन 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर वो वक्त होगा जब ब्रिटिश टीम क्रिसमस के लिए वतन वापस लौटेगी. इसी अंतराल में पाकिस्तान की टीम भारत आकर तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेलेगी.

बीते 4 सालों से भारत-पाकिस्तान के बीच कोई क्रिकेट शृंखला नहीं खेली गई है. मुंबई हमले के बाद से ही इसमें कोई पहल नहीं हो पाई थी, लेकिन अब सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पहली बार बीसीसीआई ने भी संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्ते सुधारे जाएं.

दिल्ली में बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है. इस बैठक के बाद शृंखला के औपचारिक ऐलान की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि इसके पहले पाकिस्तान की टीम भारत में बीते साल आईसीसी विश्व कप खेलने आई थी. जिसमें पाक टीम ने मोहाली में भारत के साथ सेमीफाइनल मैच खेला था.

This Article Posted on: July 17th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.