BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: लंदन में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुवाई कौन करेगा इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे. भारतीय ओलंपिक संघ ने रेसलर सुशील कुमार के नाम का ऐलान कर सभी कयासों का अंत कर दिया. सुशील के अलावा बॉक्सर विजेंदर सिंह, टेनिस स्टार लिएंडर पेस, और 2008 बीजिंग ओलंपिक के गोल्डन ब्वाय अभिनव बिंद्रा के नाम भी चर्चा में थे. इनमें से विजेंद्र, सुशील और बिंद्रा तीनों ही पिछले ओलंपिक के मेडल विजेता रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए पहला गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा आईओए की पहली पसंद थे लेकिन ओपनिंग सेरेमनी के ठीक तीन दिन बाद यानी 30 जुलाई को ही बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में हिस्सा लेंगे. ऐसे में अभिनव अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान देना चाहते थे.
विजेंद्र सिंह के साथ भी ठीक वैसे ही हालात थे. अगले दिन यानी 28 को ही मुकाबले में उतर रहे विजेंद्र के लिए भी यह संभव नहीं था, वहीं टेनिस स्टार लिएंडर पेस सिडनी ओलंपिक में दल की अगुवाई कर चुके हैं.
ऐसे में आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मलहोत्रा के सुशील कुमार के नाम का ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई.
Post new comment