BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सारे प्रारूपों को अलविदा कह दिया. ली इंग्लैंड दौरे से मांसपेशियों में खिंचाव के चलते नहीं खेल पाए थे. माना जा रहा है इसी चोट के चलते ब्रेट ली ने संन्यास का फैसला किया. ब्रेट ली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिलहाल खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में आगे खेलने पर ब्रेट ली ने अभी फैसला नहीं लिया है.

13 साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को शानदार योगदान देने वाले ली ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. आप सबके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. ये 13 साल मेरे लिए अद्भुत रहे हैं.'

ब्रेट ली पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. फरवरी 2010 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 310, वनडे में 380 और टी-20 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं. ब्रेट ली ने अपनी रफ्तार से हमेशा से दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है.

This Article Posted on: July 13th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.