BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. युवक के पास से जिंदा कारतूस बरामद किए जाने की खबर है. पुलिस के अनुसार युवक के पास .32 बोर रिवॉल्वर के 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि युवक बिहार के सीवान का रहने वाला है.
स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक की कार से रिवाल्वर बरामद किया गया है, जबकि युवक के पास से 6 जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.
Post new comment