BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नयी दिल्ली: तीन साल पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुणगान करने वाली अमेरिका की टाइम मैगजीन का रुख बदल गया है. टाइम मैगजीन ने पीएम के कामकाज के तरीके पर सख्त टिपणी की है. मैगजीन ने अपने जुलाई अंक में मनमोहन सिंह को अपने फ्रंट कवर पर जगह तो दी है, लेकिन टाइम मैग्जीन ने मनमोहन सिंह को 'अंडरअचिवर' करार दिया है. यानी, पत्रिका ने प्रधानमंत्री की उपलब्धि को नाकाफी बताया है.
मैगजीन ने मनमोहन सिंह के फैसला लेने की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं. उन्हें भारत की सुस्त अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. साथ ही कहा गया है कि मनमोहन सरकार ने यूपीए-2 सरकार के पहले 3 साल को गंवा दिया है. हालांकि मैग्जीन ने उम्मीद जताई है कि बतौर वित्तमंत्री पीएम सही फैसले ले सकेंगे.
वहीं मार्च में 'टाइम' ने अपने कवर पर मोदी की तस्वीर प्रकाशित की थी और कहा था कि वे बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर 2014 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पीएम पद के सम्भावित उम्मीदवार और पार्टी महासचिव राहुल गांधी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं.
Post new comment