BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


गौड़ा को हटाकर शेट्टर को नया मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में भाजपा

नयी दिल्ली : कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दबाव में झुकते हुए आखिरकार भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटाकर जगदीश शेट्टर को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है. इस तरह पिछले चार वर्षों में कर्नाटक में ये तीसरा सत्ता परिवर्तन है. शेट्टर मौजूदा सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं और इस समय वही येदियुरप्पा की पहली पसंद हैं. येदियुरप्पा को हालाँकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था मगर अब भी राज्य के भाजपा विधायकों पर उनकी मजबूत पकड है.

कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि गौड़ा शनिवार शाम दिल्ली पहुँचेंगे और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात करेंगे. प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा,उस बैठक के बाद ही निर्णय की घोषणा की जाएगी. येदियुरप्पा के सत्ता से हटने के बाद गौड़ा को अगस्त में मुख्यमंत्री बनाया गया था.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के भाजपा के फैसले के बाद डी वी सदानंद गौडा ने आज कहा कि वह पार्टी आला कमान का कोई भी फैसला मानने को तैयार हैं. गौडा ने दिल्ली पंहुचने पर कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि केंद्रीय नेतृत्व का कोई भी निर्णय मुझे मान्य होगा. इसका अर्थ यह है कि अगर वे मुझे पद से हटने को कहते हैं तो, मैं इसके लिए तैयार हूं. अगर वे मुझे पद पर बने रहने को कहते हैं तो मैं बना रहूंगा. उन्होंने कहा कि राज्य में बने संकट के बारे में वह अपनी भावनाओं से भाजपा आला कमान को अवगत कराने यहां आए हैं.

गौडा ने कहा, निर्णय में और विलंब नहीं होना चाहिए. राज्य के 123 तालुका सूखे की चपेट में हैं और जनता में यह भावना नहीं जानी चाहिए कि राजनीतिक अस्थिरता के चलते सरकार अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर पा रही है.

This Article Posted on: July 7th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.