BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
लंदन: ब्रिटेन ने इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) पर प्रतिबंध लगा दिया है. लश्कर-ए-तैयबा से जुडे इस आतंकी संगठन द्वारा भारत में किये गये व्यापक हमलों और वहां ब्रिटिश नागरिकों को पैदा खतरे को देखते हुए ब्रिटेन ने यह फैसला किया है. ब्रिटिश सांसदों ने आइएम पर बैन लगाने का बुधवार को सर्वसम्मति से फैसला किया. इसी के साथ इस संगठन को उन 47 संगठनों में शामिल कर दिया गया, जिनके क्रियाकलाप ब्रिटेन में प्रतिबंधित हैं.
आइएम को आतंकवाद अधिनियम 2000 के तहत प्रतिबंधित करने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए गृह मंत्री जेम्स ब्रोकनशर ने ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ को बताया कि फैसला हल्के में नहीं, भारत में मौजूद इस संगठन के बारे में सभी उपलब्ध सूचना और सबूतों की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद किया गया. ब्रोकनशर ने कहा, ‘आइएम भारत में लोगों की अंधाधुंध जानलेवा हमलों में शामिल रहा है. वे भारत में इसलामी राज्य बनाने और शरिया कानून लागू करने के लिए अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हिंसा का उपयोग करते हैं.’
उन्होंने कहा कि इस संगठन ने ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए बाजार जैसे स्थलों को लक्ष्य बनाकर बार बार हमले किये. उन्हांेने कहा कि इस संगठन ने सार्वजनिक रूप से ब्रिटिश पर्यटकों पर हमला करने की धमकी दी, इसलिए वे स्पष्ट रूप से भारत में ब्रिटिश नागरिकों के लिए खतरा हैं.
लंदन में छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार: ब्रिटेन की पुलिस ने एक खुफिया खोजी अभियान के तहत गुरुवार को सुबह लंदन से छह लोगों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया. इनमें एक महिला भी है. इन्हें आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने या बढ.ावा देने के संदेह पर गिरफ्तार किया गया है. इन सभी को दक्षिण पूर्वी लंदन के पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है.
Post new comment