BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: भारत निवेशकों के लिए चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरा सबसे आकर्षक निवेश स्थल बनकर उभरा है. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि बड़ी कंपनियां और बड़े इन्वेस्टर भारत में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं.
संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा. उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा. आकर्षक निवेश स्थलों में शीर्ष पांच देशों में इंडोनेशिया और ब्राजील का चौथा और पांचवां स्थान रहा.
साल 2011 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी बढ़कर 32 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि चीन में 124 अरब डॉलर और ब्राजील में 67 अरब तथा रूस में 53 अरब डॉलर का एफडीआई हुआ.
प्रमुख अर्थशास्त्री नागेश कुमार ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अगर मौजूदा रुझान जारी रहता है तो इस साल भारत में एफडीआई 20 से 25 पर्सेंट तक बढ़ सकता है और अगले साल इसमें 20 पर्सेंट का इजाफा हो सकता है.
Post new comment