BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


किंगफिशर और बैंकों के बीच हुई बैठक बेनतीजा

मुंबई : नकदी संकट के जूझ रही किंगफिशर एयरलाइन्स के प्रबंधन और 17 बैंकों के समूह के बीच होने वाली बहु-प्रतीक्षित बैठक से कोई नतीजा नहीं निकल सका. इन बैकों ने 7,500 करोड रुपए किंगफिशर को दिए हैं. यह बैठक भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय में हुई जिसमें ज्यादा बैंक के प्रतिनिधियों और विमानन कंपनी के मुख्य कार्यकारी संजय अग्रवाल और मुख्य वित्त अधिकारी एच जी रघुनाथ ने भागीदारी की.

बैंकरों के मुताबिक विमानन कंपनी ने अपनी बात रखी लेकिन उन्होंने ताजा धन डाले जाने के संबंध में कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई. बैंकों के सूत्रों ने कहा कि बैठक से आगे का कोई रास्ता नहीं निकल सका क्योंकि कंपनी ने ताजा पूंजी डालने के संबंध में कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई. सूत्रों ने बताया कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज को पहले से गिरवी रखी गई दो परिसंपत्तियों का मूल्य आंकने का जिम्मा दिया गया है. इसमें मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी का किंगफिशर - द एयरलाइन हाउस और गोवा का एक विला शामिल है जिनका बाजार मूल्य क्रमश: करीब 90 करोड रुपए और 30 करोड रुपए है.

This Article Posted on: July 5th, 2012 by anita in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.