BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
रांची देवघर का भव्य श्रावणी मेला आज से शुरू हो गया. मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को अपने आवास से इस मेले का ऑनलाइन उदघाटन किया. मुख्यमंत्री ने बासुकीनाथ मेले का भी उदघाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवघर की भव्यता को और विस्तृत करेगी करेगी.
मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आमलोगों से इस मेले को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि श्रावणी मेले की ऐतिहासिकता एवं सात्विकता को संरक्षित रखते हुए देवघर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास जारी है. देवघर एयरपोर्ट की स्थापना से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी विकसित होगी. देवघर में लाइट एंड साउंड स्थापित होगा. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए क्यू कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र मंत्रिपरिषद के समक्ष लाया जा रहा है. मौके पर मुख्य सचिव एसके चौधरी, सीएम के प्रधान सचिव डीके तिवारी, कैबिनेट सचिव एनएन पांडेय, पीआरडी सचिव मस्तराम मीणा उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने बासुकीनाथ मेले का उदघाटन करते हुए बाबा बासुकीनाथ को फौजदारी बाबा बताया. उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ धाम पूरे विश्वस में आर्कषण का केंद्र है. श्रावणी मेला संस्कार, परंपरा एवं आस्था का संदेश देता है. वह स्वयं मेले की व्यवस्था का लगातार जायजा ले रहे हैं.
वहीं देवघर में मेले के उदघाटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,सांसद निशिकांत दुबे, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश समेत स्थानीय प्रशासन के लोग उपस्थित थे.
Post new comment