BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
: प्रणब मुखर्जी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से संबंधित याचिका खारिज
: राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीए संगमा के नामांकन दस्तावेज जांच के बाद स्वीकार
नयी दिल्लीः रायसीना हिल्स की दौड़ में अब होगा प्रणब-संगमा के बीच मुकाबला प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. वहीं चुनाव आयोग ने पीए संगमा की प्रणब मुखर्जी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से संबंधित याचिका खारिज कर दी है. इस याचिका में प्रणब पर लाभ के पद पर रहते हुए चुनाव लड़ने के कारण उनका नामांकन रद्द करने की मांग की गयी थी.
इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीए संगमा के नामांकन दस्तावेज को निर्वाचन अधिकारी ने जांच पड़ताल के बाद स्वीकार कर लिये. अधिकारियों ने बताया कि नामांकन दस्तावेज और संबंधित दस्तावेज सही थे तथा राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी तथा राज्यसभा के महासचिव वीके अग्निहोत्री ने इन्हें स्वीकार कर लिया.
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने प्रस्तावकों और अनुमोदकों की सूची में असंगति जैसी कुछ आपत्तियां संगमा के खिलाफ उठायीं थीं, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने इन्हें खारिज कर दिया.
19 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल कल खत्म होनी थी, लेकिन संगमा और प्रणव मुखर्जी के खिलाफ उठी आपत्तियों के चलते निर्वाचन अधिकारी ने इन दोनों मामलों को मंगलवार तक के लिए टाल दिया था.
आयोग ने प्रणब मुखर्जी और पीए संगमा के नामांकन पत्र तो मंजूर कर लिए लेकिन अन्य प्रत्याशियों के परचे आवश्यक शर्तो को पूरा न कर पाने के कारण खारिज कर दिये गये.
Post new comment