BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


प्रणव आज भर है वित्‍त मंत्री

कोलकाता: राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ वह खुद सियासी मैदान से अलग कर लेंगे। वीरभूम जिले में अपने पैतृक घर के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुखर्जी ने कहा कि मैं 24 जून को इस्तीफा दे दूंगा।

इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रणव दा राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को नामांकन पत्र भर सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने हाल में कहा था कि नामांकन पत्रों के 4 सैटों को नामांकन के लिए तैयार किया जा रहा है। नामांकन पत्र के प्रत्येक सेट में 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अतिरिक्त कई केंद्रीय मंत्रियों और यूपीए के घटक दलों के नेताओं के भी 19 जुलाई को होने वाले प्रेजिडेंट चुनाव में मुखर्जी की उम्मीदवारी का प्रस्तावक और अनुमोदक बनने की उम्मीद है।

This Article Posted on: June 23rd, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.