BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: एक एनजीओ के बैनर तले एकजूट हुए देश के चुनिंदा बुद्धिजीवियों का मानना है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों से उनकी सम्पत्ति घोषित करने के लिए कहा जाना चाहिए। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 19 जुलाई को होना है।
नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अपनी सम्पत्ति घोषित करें।
संगठन ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने 2003 के अपने आदेश में निर्वाचन आयोग से संसदीय एवं विधानसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के शैक्षणिक, आपराधिक और देयताओं आदि की पृष्ठभूमि के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा था। अधिकतर राज्य निर्वाचन आयोगों ने इस आदेश का क्रियान्वयन कर दिया है। यद्यपि इस तरह की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव में नहीं होती है।"
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन. गोपालस्वामी एवं टी.एस. कृष्णमूर्ति ने भी इस मांग का समर्थन किया है। गोपालस्वामी ने कहा, "निर्वाचन आयोग को इस नियम का विस्तार राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति चुनावों तक करना चाहिए।"
Post new comment